फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर दो लाख के जेवरात और नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। घर का ताला तोड़कर चोर करीब दो लाख के जेवरात और नगदी पार कर ले गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के रियाज कालोनी निवासी संजय सिंह गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नी सुषमा सिंह अपने दो बच्चों के साथ घर में रहती हैं।
सुषमा सिंह ने बताया कि पिता की तबीयत खराब हो गई थी। इसलिए वह बच्चों को लेकर मायके देखने चली गई थी। बुधवार रात ताला तोड़कर चोरों ने घर से 25 हजार की नगदी, सोने की चेन, हार और अन्य कीमती सामान पार कर ले गए।
विज्ञापन

घटना की पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी। जिसके बाद वह घर पहुंची, तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है घटना की जांच की जा रही है।
सेंध लगाकर कारखाने से नगदी, सामान चोरी
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग भरहरा निवासी अंकित कुमार विश्वकर्मा का मलवां थाना क्षेत्र स्थित बरौरा मोड़ पर वेल्डिंग कारखाना है। उन्होंने बताया कारखाना के अंदर गुरुवार रात को सोए थे।
पीछे दीवार में सेंध लगाकर चोर इंजन अल्टीनेटर, गैस कटर, ऑक्सीजन घड़ी, वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर समेत एक लाख 20 हजार कीमत के औजार और उनकी पैंट से 20 हजार की नगदी चुरा ले गए हैं। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बाइक चोरी की रिपोर्ट
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के दमापुर गांव निवासी चंद्रकांत तिवारी जयराम नगर चौराहे पर सब्जी लेने आए थे। बाजार के किनारे बाइक खड़ी थी। सब्जी लेकर लौटे तो बाइक गायब देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें