फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरवी टीम पर युवक ने हमला किया फाड़ी वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर सोमवार को एक युवक ने हमला कर दिया। उसने सिपाही की वर्दी फाड़ दी और हेड कांस्टेबल से गाली गलौज की। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, वर्दी फाड़ने और गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के छनेहरा गांव निवासी सगे भाई अतुल और विपिन के बीच रविवार को आपस में विवाद हुआ था। इस दौरान विपिन ने मां और पिता से भी गाली गलौज और मारपीट की थी।
मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची थी और आरोपी विपिन का शांति भंग में चालान कर दिया था। रात में आरोपी विपिन कोर्ट से जमानत पर छूटने के बाद घर पहुंचा। इस खुन्नस में विपिन ने सोमवार सुबह करीब नौ बजे परिजनों से फिर विवाद किया।
विज्ञापन

विपिन ने खुद पर चाकू से हमला करने की सूचना 112 नंबर पर दी। सूचना पर हेड कांस्टेबल सुनील, सिपाही कुलदीप आदि मौके पर पहुंचे। हेड कांस्टेबल और सिपाही अतुल और विपिन को थाने लेकर जाने लगी। तो विपिन ने इसका विरोध किया।
उसने थाने जाने से मना कर दिया। परिजनों के बीच पुलिस के सामने विवाद होने लगा। यह देख सिपाही कुलदीप बीच-बचाव करने लगा, तो सिपाही पर विपिन ने हमला कर दिया।
उसने सिपाही की कालर पकड़ कर वर्दी फाड़ दी और मारपीट की। नेम प्लेट और बैच तोड़ दिया। हेड कांस्टेबल सुनील से भी गाली गलौज की। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें