फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पाटर्स की दुकान का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ऑटो पार्ट्स की दुकान का रविवार रात ताला तोड़कर चोरों ने तीन लाख का माल पार कर दिया। हाईवे पर पहले भी ऑटो पार्ट्स की दुकानों में चोरी की घटनाएं की जा चुकी हैं। उनका भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज निवासी मोहम्मद शफी की लखनऊ बाईपास पुलिस चौकी के पास कानपुर रोड पर ऑटो पार्ट्स की दुकान है। शफी ने बताया कि वह सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचा। तो शटर फैला हुआ था और दुकान के बाहर लगी लाइट टूटी थी।
घटना की चौकी में तहरीर दी। चौकी इंचार्ज राय साहेब यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने शटर खुलवाया अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने आसपास जांच की। दुकान के पीछे चार पहिया वाहन के निशान मिले।
विज्ञापन

चोर दुकान से करीब तीन लाख कीमत के ट्रक के पार्ट्स चुरा ले गए हैं। बता दे दिसंबर माह की शुरूआत में हाईवे पर ही नूरी और लल्लू खान समेत तीन ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरियां हुईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें