फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दो लाख मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। एक महिला की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग की गई है। मामले में साइबर सेल की जांच के बाद एसपी ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला के पति ने एसपी से प्रकरण की शिकायत की है। पति का आरोप है कि एक युवक ने उनकी पत्नी का अश्लील फोटो व्हाट्स एप प्रोफाइल पर लगाया है।
युवक के मोबाइल नंबर पर फोन किया और फोटो हटाने की बात कही। तो युवक ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग की। आरोपी तीन मोबाइल नंबर चलाता है।
विज्ञापन

पति के मुताबिक फोटो में चेहरा उसकी पत्नी का है। बाकी शरीर किसी दूसरे का लगाया गया है। एसपी ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी।
साइबर सेल ने जांच के बाद कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट भेजी है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें