फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का माल खरीदने पर सराफ सहित दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। चोरी के जेवर खरीदने वाले सराफ और बेचने वाले युवक समेत तीन को पुलिस ने पकड़ा है। यह जेवर एक किशोर ने घर से चुराए थे और साथी की मदद से बेचे थे। पुलिस अब जेवर और सराफ से मिले चार लाख रुपयों की रिकवरी में जुटी है।
विज्ञापन

करीब एक महीने पहले रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाले एक किशोर ने अपने घर से जेवरात चोरी किए और नरोत्तमपुर गांव के रहने वाले अपने साथी को दे दिए।
साथी युवक ने यह जेवरात करीब चार लाख रुपये में खागा जीटी रोड के रहने वाले एक सराफ को बेच दिए। किशोर और युवक के बीच लेनदेन को लेकर बुधवार को रेलवे क्रासिंग के पास विवाद हुआ तो इसकी सूचना पुलिस को मिली।
पुलिस ने जेवर चोरी करने वाले किशोर, उसे बेचने वाले युवक व सराफ को पकड़ लिया। किशोर से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि उसे युवक ने जानलेवा धमकी देकर चोरी करने के लिए मजबूर किया था।
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस युवक व सराफ से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने जेवर व नगदी बरामद करने के लिए छापा भी मारा लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। खागा इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि जेवर और नगदी की तलाश में टीम लगी है। जल्द सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें