फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जन को जूता उठाकर मारने की कोशिश में हाजी रजा समेत 50 पर मुकदमा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टर को मारने के लिए जूता उतारने के वायरल वीडीओ का स्क्रीनशॉट की फाइल फोटो। सं - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल में सर्जन के साथ मारपीट और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने नौ माह बाद हाजी रजा समेत 100 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

भाजपा नेता फैजान रिजवी के साथ मारपीट के बाद हिस्ट्रीशीटर चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा के खिलाफ एक और मुकदमा मंगलवार रात को दर्ज किया गया है। यह मामला 26 फरवरी 2021 का है।
जिला अस्पताल की ओटी में डॉ.रवि आनंद, डॉ.केपी सिंह आपरेशन कर रहे थे। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा अपने एक सैकड़ा समर्थकों संग अस्पताल पहुंचे।
आरोप है कि उन्होंने गाली गलौज करते हुए कर्मचारी प्रमोद के साथ मारपीट की। डॉ.रवि को भी गालियां देते हुए देख लेने की धमकी दी। इसके बाद सीएमएस कार्यालय में डॉ. रवि और प्रमोद को बुला कर फिर से बदसलूकी की।
विज्ञापन

सीएमएस कार्यलय में हाजी रजा ने सर्जन को जूता उठाकर मारने की कोशिश की। मामले ने तूल पकड़ा था। डॉ.रवि आनंद, डॉ. केपी सिंह, डॉ. पीके निरंजन, डॉ. सुरेश सचान, डॉ. जीपी शर्मा, डॉ. एके मौर्या, डॉ. एनके सिंह ने इस मामले में डीएम, एसपी, सीएमओ को तहरीर दी थी।
पुलिस ने सर्जन डॉ.रवि आनंद की तहरीर के आधार पर हाजी रजा समेत 100 अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी कामकाज में बाधा, जानमाल की धमकी और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने 147, 332, 353, 323, 504, 506 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सिटी संजय कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई
इस मामले में डाक्टरों के पैनल ने डीएम समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी। मामला हाजी रजा से जुड़ा होने के कारण जांच में डाल दिया गया था। विधायक के धरने के दौरान डीएम के सामने मामला फिर से उठा था। इसके बाद ठंडे बस्ते में पड़ी शिकायत पर एक्शन हुआ है।
वीडियो में दिखने वालों के खुलेंगे नाम
वीडियो में दिखने वाले हाजी रजा के समर्थकों में सिविल लाइन सभासद विनय तिवारी, सभासद राहत समेत कई लोग शामिल हैं। मामले में हाजी रजा ने आपरेशन के नाम पर वसूली किए जाने को लेकर हंगामा काटा था, लेकिन सरकारी कर्मचारियों से बदसलूकी का रजा को किसने अधिकार दिया था। यह एक बड़ा सवाल था।
दो दिनों में तीसरा मुकदमा
22 नवंबर - भाजपा नेता फैजान से मारपीट, लूटपाट में चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, सभासद राहत, प्राइवेट गनर जुनैद उर्फ जुन्ना, गुलाम राईन समेत 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
23 नवंबर - हाजी रजा को पकड़ने गई पुलिस का विरोध और धक्कामुक्की करने में रजा, रजा के करीबी पालिका लिपिक आकिब, सभासद विनय तिवारी, आकिब के भाई सोनी, शोएब चिकना समेत 60 पर मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

23 नवंबर की रात - 26 फरवरी को डाक्टरों से बदसलूकी किए जाने के मामले में हाजी रजा समेत 100 के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें