फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा बंदकर नगदी,जेवरात चोरों ने किया पार

विज्ञापन
बिलारीमऊ गांव में चोरी के बाद खुली पड़ी आलमारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
असोथर। शुक्रवार रात छत के रास्ते एक घर में घुसे चोरों ने जेवर-नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। जबकि बरामदे में गृहस्वामी सोता रहा। उसे चोरी की घटना की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

बिलारीमऊ गांव निवासी मुनरीलाल किसान हैं। उनका बेटा पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता है। जबकि बहू मायके चली गई थी। वह रात को घर के बरामदे में सोए थे। उनकी सुबह नींद खुली तो दरवाजा अंदर से बंद था।
पड़ोसी की छत से वह चढ़कर घर के अंदर पहुंचे। बहू के कमरे की अलमारी और तीन बक्सों के ताला टूटा पड़ा था। सारा सामान बिखरा हुआ था। नगदी और जेवर गायब थे। किसान ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें