छिवलहा। जनता इंटर कॉलेज में चल रहे छिवलहा क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मैच नौ जनवरी को होगा। इसमें हथगाम के धुरंधरों के सामने ऊंचाहार के खिलाड़ी होंगे। सोमवार को ऊंचाहार ने क्वार्टर फाइनल में दरियापुर और सेमीफाइनल में कसेरुवा टीम को हराया।
क्वार्टर फाइनल मैच में ऊंचाहार और दरियापुर के बीच मुकाबला हुआ। ऊंचाहार के कप्तान फूलचंद्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 14 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए।
दरियापुर की टीम 14 ओवर में आठ विकेट खोकर 120 बना सकी और मैच हार गई। सेमीफाइनल मैच ऊंचाहार और कसेरुवा टीम के बीच हुआ। इसमें भी टॉस जीतकर ऊंचाहार टीम ने पहले बैटिंग की। 14 ओवर में आठ विकेट खोकर टीम ने 136 रन बनाए।
टीम की ओर से महेंद्र ने 54, पंकज ने 28, बल्ली ने 19 रन का सहयोग दिया। कसेरुवा की ओर से राजन व राजकरन ने दो-दो विकेट व दानवीर ने एक विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरी कसेरुवा की टीम 14 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 79 रन बना सकी। सबसे अधिक रन विनय ने 28 ने बनाए। जबकि धीरज ने 18, राजन ने 13 रन बनाए।
ऊंचाहार की ओर से अंकित ने चार, रिंकू ने तीन व बसंत ने एक विकेट लिया। सेमीफाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच महेंद्र को 54 रन बनाने पर दिया गया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष इमरान खान, राजीव जायसवाल, हंसराज, गुड्डू हाशमी, शुभम ठाकुर मौजूद रहे।
छिवलहा में टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : FATEHPUR