फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे पुल का रास्ता बारिश की बूंदों से हुआ ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। विकास खंड के दामपुर और इसके आसपास के गांवों को जोड़ने वाला पुल नहीं बनने से जो तकलीफ यहां के लोगों की थी। वह बारिश के कारण और बढ़ गई है। दामपुर के नाले पर दो वर्ष से निर्माणाधीन पुल के पास पानी भर गया है और रास्ता बंद हो गया है।
विज्ञापन

दामपुर नाले पर पुल का निर्माण वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। अब तक यहां केवल दो पिलर बन सके हैं। इसके बाद से काम बंद पड़ा है। अगर यह पुल बन जाता तो उरयी, मोदापुर, दामपुर, रानीपुर, मखौवा, सैदपुर, सलेमपुर, अढ़ैया के साथ जनपद बांदा व चित्रकूट के लिए धाता तक पहुंचने का आसान हो जाता।
गुरुवार को हुई बारिश से दामपुर नाले में पानी भर गया है। जिससे पैदल व बाइक से निकलने वाले लोगों के लिए अब कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्हें धाता आने के लिए कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण लल्लू निषाद, कामता प्रसाद शुक्ल, महेश, मूलचंद्र सिंह, राम सिंह, अयोध्या प्रसाद सिंह, शिव भूषण सिंह आदि ने इस पुल के निर्माण को लेकर कहा कि चुनाव के समय हर कोई लुभावने वादे करते हैं।
उन वादों का असल में क्या होता है, यह दामपुर नाले का पुल बता रहा है। दो साल में एक छोटा सा पुल सरकार व प्रशासन नहीं बना सकी है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोग न जाने कब तक भुगतेंगे।
बता दें कि हाल ही में पुल निर्माण करने वाले ठेकेदार ने यहां रखे सामान के चोरी होने की सूचना थाने में दी थी। जिसके बाद से काम शुरू होने की आशा भी नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें