फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म आरोपी की तलाश में दी गईं दबिशें

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर की युवती के साथ दुष्कर्म और मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले युवक का सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने उसके परिचितों और कानपुर देहात में भी दबिश दी हैं। उधर, महिला पुलिस ने गुरुवार को युवती का मेडिकल कराया। जहां स्लाइड बनाने के साथ ही उसका डीएनए सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी मार्ग से मंगलवार शाम एक युवती को मलवां थाना क्षेत्र के रारा गांव का रहने वाला दीपू महाराज बहला फुसला कर अपने घर ले गया था।
परिवार को दुर्गा पूजा में भेजकर दीपू ने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। युवती के विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती को पीटकर लहूलुहान किया और इलाज के बहाने जिला अस्पताल गेट पर छोड़कर भाग निकला था।
विज्ञापन

पुलिस ने मलवां थाना क्षेत्र में आरोपी के रहने वाले परिचितों के यहां छापेमारी की। पुलिस को आरोपी का मूल गांव कानपुर देहात में होने का पता लगा। पुलिस की एक टीम कानपुर देहात के लिए रवाना की गई है।
विज्ञापन

सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी दीपू की गांव में छवि अच्छी नहीं है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें