फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप पर सो रहे किसान की डंडे से पीटकर हत्या

विज्ञापन
सातों सुल्तानपुर में घटनास्थल का निरीक्षण करते एडिशनल एसपी राजेश कुमार। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
असोथर/थरियांव। नलकूप पर सो रहे किसान की शुक्रवार रात डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। सिर पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर कुछ संदिग्धों की धरपकड़ की है। मौके से खून लगा डंडा बरामद हुआ है। एएसपी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। फोरेंसिक टीम ने खून के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

असोथर थानाक्षेत्र के सातों सुल्तानपुर गांव निवासी छोटेलाल यादव (70) शुक्रवार शाम को घर से खेत में लगी प्याज की फसल की रखवाली करने गए थे। रात में वह नलकूप के छप्पर के नीचे चारपाई पर सो गए।
उनकी सोते समय सिर आदि जगहों पर डंडे से वारकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब नौ बजे परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चारपाई में उनकी टार्च और अन्य सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन

नलकूप महज घर से एक किलोमीटर दूरी पर है। पुलिस ने किसान की पत्नी ननकी देवी और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों कोई रंजिश होने की जानकारी नहीं दे सके। ग्रामीणों से पुलिस ने पूछताछ की।
जिसमें पता लगा कि नलकूप के पास एक आंवले का पेड़ है। पेड़ के पास शुक्रवार शाम को कुछ लोग बैठकर खा-पी रहे थे। उनसे किसी बात को लेकर किसान की नोक झोक हुई थी।
प्रथम दृष्टया पुलिस उन लोगों की तलाश में जुटी है। कुछ संदिग्धों की धरपकड़ की गई है। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

छोटे लाल यादव की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें