फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर बालक की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर। खेलते समय घर के पास बने तालाब में पांच वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। आधे घंटे बाद बच्चे की मां व बहन खोजबीन करते हुए वहां पहुंची तो उन्हें पानी में शव उतराता मिला। यह देख कोहराम मच गया। गांव के लोग चौकी पहुंचे और पीएम नहीं कराने की बात कही। सूचना पर नायब तहसीलदार जांच के लिए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के ख्योखरी गांव निवासी बुड्डा कर्नाटक में रहता है। गांव में उसकी पत्नी परवीन बानो, पुत्र साबिर अली (5) व दो पुत्रियां आजरा बेगम व शाबरा बेगम हैं।
मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे परवीन बानो घर से बाहर गई थी, जबकि दो पुत्रियां घर के बाहर साबिर के साथ खेल रही थी। इस दौरान साबिर अचानक बिना बताए तालाब के पास जा पहुंचा और पानी में डूब गया।
विज्ञापन

इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आधे घंटे के बाद जब परवीन घर लौटी तो बेटे को गायब देख खोजबीन की तो तालाब किनारे उसका शव देख वह बेहोश हो गई। हादसे की खबर पर गांव के लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें