किशनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने दो दिन तक एक किशोरी को दो दिन तक घर में बंधक बनाए रखा। 22 तारीख को वह किसी तरह से मुक्त होकर घर आई और उसने आपबीती बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले इस व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि अंकित त्रिपाठी उर्फ टीटी नाम के युवक ने 20 फरवरी की शाम करीब सात बजे उनकी नाबालिग पुत्री को खेत से बहलाकर अपने घर ले गया और उसे बंधक बनाकर रखा।
जब पुत्री घर नहीं आई तो दो दिन तक परिजन परेशान रहे और खोजबीन करते रहे। 22 फरवरी को पुत्री घर आई तो उसने घटना बताई। इसकी शिकायत के लिए वह थाने भी पहुंचे लेकिन चुनाव के कारण थाने पर कोई नहीं मिला। गुरुवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।