फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के दोनों लेन पर बने स्पीड ब्रेकर, गड्ढे की मरम्मत

विज्ञापन
सत्र न्यायालय के सामने बने गड्ढे की मरम्मत करते मजदूर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। नौबस्ता चौराहे पर ओवरब्रिज की रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान हाईवे पर फैली अव्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए कार्यदायी संस्था पीएनसी ने अमर उजाला की खबर का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

संस्था की ओर से हाईवे में दोनों लेन पर अंडरपास के नीचे ब्रेकर बनवाने के साथ ही निर्माणाधीन सत्र न्यायालय के सामने हाईवे पर हुए गड्ढे को भी मरम्मत करके उसे बंद करा दिया गया है।
नौबस्ता बाईपास चौराहे पर फैली अव्यवस्था को अमर उजाला ने गुरुवार को अंकमें प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसमें यह बताया गया था कि नौबस्ता चौराहे पर अंडरपास खोलने के बाद दोनों लेन पर हादसे की संभावनाएं प्रबल हो गई है।
विज्ञापन

अंडरपास के नीचे स्पीड ब्रेकर की जरूरत थी। इसी क्रम में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) के सामने दरार आने पर जो गड्ढा किया गया था, उसकी भी खबर प्रकाशित हुई थी।
इस मामले को लेकर पीएनसी ने नौबस्ता ओवरब्रिज के नीचे प्रयागराज-कानपुर व कानपुर-प्रयागराज लेन पर स्पीड ब्रेकर गुरुवार को बनाया। इसके साथ ही सत्र न्यायालय के सामने बने गड्ढे की मरम्मत कर उसे बंद कर दिया गया है।

कानपुर-प्रयागराज लेन पर बना स्पीड ब्रेकर। संवाद- फोटो : FATEHPUR

23 दिसंबर को प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें