फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
चोरी की बाइकों के साथ पुलिस हिरासत में आरोपी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। नगर क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों के गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इसका खुलासा गुरुवार को कोतवाली में हुआ। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। इनके पास से छह बाइकें मिली हैं।
विज्ञापन

कस्बे में बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ल ने टीम गठित की थी। इस टीम ने 22 दिसंबर की रात बाइक से घूम रहे दो युवकों की धरपकड़ की। जांच की तो पता चला कि गाड़ी के कागज नहीं है।
उन्हें लेकर पूछताछ शुरू की गई तो पता चला कि बाइक चोरी की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने हाईवे किनारे से झाड़ियों में छिपाई गई पांच और बाइक बरामद की। पता चला कि युवक व उनके कुछ साथी गिरोह बनाकर फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी में बाइक चोरी करते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी नंबर प्लेट बदलकर उसे बेच लेते हैं। इंस्पेक्टर खागा ने बताया कि चोरी की गाड़ियों को दोनों पिकअप से कानपुर ले जाने की तैयारी में थे।
इससे पहले उन्हें पकड़ लिया गया। गैंग के अन्य सदस्यों को चिह्नित किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ चित्रकूट के मऊ कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों की पहचान जगदीश निषाद व सोनू निषाद निवासीगण संगोलीपुर नई बस्ती मड़ैयन थाना किशनपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें