सिविल लाइन के एक होटल में नए पदाधिकारी का स्वागत करते व्यापारी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। रविवार को बुलट चौराहे के समीप स्थित एक होटल में हुई व्यापारियों की बैठक में जितेंद्र सिंह उर्फ सोनू यादव को युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी में सुनील गुप्ता को जिला महामंत्री और तरुण जायसवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नए पदाधिकारियों का व्यापारियों ने स्वागत किया।
युवा जिलाध्यक्ष ने विश्वास दिलाया कि 15 दिन के अंदर जिला कमेटी का विस्तार कर लिया जाएगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिवेदी, रिजवान डियर, अमिताभ शुक्ल, प्रमोद गुप्ता, रवि अवस्थी, आशीष मिश्र बेलू, आलोक कुमार, अनुपम शुक्ल मौजूद रहे।