फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म कर हड़पे 1.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के साथ ही डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। महिला के विरोध करने पर युवक के परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी महिला का आरोप है कि दिलीप कुमार यादव निवासी गड़रियनपुरवा ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान दिलीप ने शादी खर्च के लिए रुपयों की आवश्यकता होना बताते हुए डेढ़ लाख रुपये का उसे ऋण दिलाया।
यह पैसा दिलीप लेकर चला गया। इसके बाद शादी से इंकार कर दिया। वह रुपये मांगने दिलीप के घर पहुंची। तो उसके भाई संतोष कुमार, मनोज कुमार और मां ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
विज्ञापन

जाति सूचक शब्द बोले। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि दुष्कर्म, गाली गलौज, धमकी, रकम हड़पने और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच सीओ सिटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें