फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राणघातक हमले की तीन के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लेनदेन के विवाद में लाठी-डंडे से हमला कर युवकों को मरणासन्न कर दिया। मामले में दुकानदार समेत तीन के खिलाफ पुलिस ने प्राणघातक हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरेई निवासी संगम सिंह ने आरोप लगाया कि 30 दिसंबर 2021 को वह अपने साथी विकास अवस्थी के साथ ठिठौरा में राधेलाल की दुकान गुटखा खरीदने पहुंचा था।
रुपयों के लेनदेन को लेकर राधेलाल उसके साथी विकास अवस्थी से गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर राधेलाल और उसका पुत्र दीपू और साथी प्रमोद ने लाठी डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों में डंडे से उसके सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। वहीं संगम बेहोश हो गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घायल संगम की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें