फतेहपुर। घर में घुसकर एक महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि वह 25 अक्तूबर को घर में सो रही थी। उसका पति मुंबई में रहता है। महिला का आरोप है कि पड़ोसी अजीज घर के आंगन में कूदकर आ गया।
उसने सोते समय उसे दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने शोर मचाकर विरोध किया, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। उसका साथी गोलू घर के बाहर सहयोग में खड़ा था।
इसके बाद दोनों भाग निकले। मामले की 26 अक्तूबर को उसकी ननद और जेठानी ने आरोपी अजीज के घर में शिकायत की। आरोपी के परिजन इस पर विवाद करने लगे। घटना के बाद से अजीज और गोलू फरार हैं। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।