फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के विरोध में किशोरी को तमंचे के बट से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को खेत में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचे की बट से उसे पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

खेत मालिक ने तहरीर देकर बताया कि उसके खेत में मिर्ची की तोड़ने के काम में किशोरी के अलावा भी कई मजदूर लगे थे। खेत में ग्राम बुढवां निवासी अखिलेश उत्तम दोपहर करीब तीन बजे पहुंचा।
वह मिर्च तोड़ रही एक 15 वर्षीय किशोरी के हाथ और पैर पकड़ कर खींचने लगा। किशोरी के विरोध करने पर तमंचे की बट से उसके सिर पर प्रहार किया। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें