बहुआ में चेकिंग के दौरान मिली चार पहिया वाहन में चुनाव सामग्री। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बहुआ। चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा गठित उड़नदस्ता टीम ने रविवार को वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान बांदा-टांडा हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास कार से चुनाव सामग्री बरामद हुई। उड़नदस्ते ने अज्ञात चालक व वाहन के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा ललौली थाने में दर्ज कराया है।
उड़नदस्ता टीम के प्रभारी मजिस्ट्रेट गुरुचंद्र प्रसाद व एसआई श्यामलाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान वाहनों के शीशे में लगी काली फिल्म उतरवाई गई। इस दौरान यूपी 71 एयू 5001 नंबर की कार आई। जिसमें कांग्रेस की प्रचार सामग्री मिली। इसमें करीब दो हजार पोस्टर व पांच झंडे टीम ने जब्त किए। इन झंडे व पोस्टर में प्रकाशक का नाम नहीं था।