फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से पेंटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर टंकी के पास घर में पुताई कर रहे पेंटर की सोमवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर के जोशियाना मोहल्ला निवासी दिलशाद (36) पुताई का काम करता था। वह सुबह पीरनपुर पानी टंकी के पास एक घर में पुताई कर रहा था।
बिल्डिंग के बाहर सीढ़ी लगाकर पुताई करते समय वह वहां से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से दिलशाद रोड पर आ गिरा।
हादसा देखकर मकान मालिक और आसपास के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही गांव निवासी श्रीदेवी (65) गुरुवार को जंगल से घर आ रही थी। सड़क पार करते समय वाहन से बचने के प्रयास में गिर गई। उनका सिर डिवाइडर से टकरा गया। परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
जहां से डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर ले जाने की सलाह दी थी। पैसे के अभाव में परिजन उसे कानपुर लेकर नहीं ले जा सके थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें