फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए भवन में मुंसिफ कोर्ट के विरोध में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। मॉडल बार एसोसिएशन ने शनिवार को नए भवन में मुंसिफ कोर्ट के संचालन करने का विरोध जताया है। संगठन ने अपनी मांग का ज्ञापन मुंसिफ मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट के नए भवन में शुरू होने पर ही मुंसिफ कोर्ट को नए भवन में स्थानांतरित किया जाए।
केवल मुंसिफ मजिस्ट्रेट की नए भवन में शुरू कराने का सभी अधिवक्ता विरोध कर रहे हैं। सामान्य सभा की बैठक में सभी वकीलों ने इसका विरोध करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

महामंत्री राजकुमार दुबे ने बताया कि इसके पहले भी यह ज्ञापन इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज और जिला जज को भेजा गया था। इस मौके पर रमाकांत गुप्त, विनोद कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें