फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की पहल पर बाजार खुली, घर से निकले लोग

विज्ञापन
बाजार में खुली दुकानें मगर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
विजयीपुर। किशनपुर में 18 मार्च को हुए बवाल के बाद सोमवार को प्रशासन की पहल पर बाजार खुल गई। हर व्यक्ति ने रोज की तरह अपनी दुकानें खोली लेकिन आम दिनों की तरह भीड़ नहीं दिखी।
विज्ञापन

18 मार्च की शाम को किशनपुर में झगड़ा हुआ था। इसके बाद 19 व 20 मार्च को तनाव के चलते कस्बे की सभी दुकानें बंद रही। रविवार को प्रशासन ने दोनों पक्ष के बीच सुलह कराई और बाजार खोलने की अपील की।
जिस पर सोमवार को किशनपुर बाजार खुल गई। हालांकि बाजारों में ग्राहक बहुत कम ही दिखाई पड़े। कई दुकानों पर तो व्यापारी, ग्राहक के आने का शाम तक इंतजार ही करते रह गए।
विज्ञापन

बवाल के बाद जो तनाव फैला हुआ था, बाजार खुलने के कारण वह खत्म हुआ है लेकिन यहां के रहने वालों के अंदर अभी भी पुलिस की कार्रवाई को लेकर डर बना हुआ है। सोमवार को जब बाजार में लोग निकले तो एक दूसरे को पहचानने के बाद भी बोलने में कतराते दिखे।

कस्बे की मुख्य बाजार की गली में सन्नाटा। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें