फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का फंदे पर लटकता मिला शव, चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के नोनारा गांव में विवाहिता की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शनिवार सुबह फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। मायके पक्ष के आरोप पर पुलिस ने चार ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के थाना गजनेर के गांव मदा का पुरवा निवासी अरविंद की बेटी रुचि देवी उर्फ आरती (22) की शादी जहानाबाद थानाक्षेत्र के गांव नोनारा निवासी पचकौड़ी रैदास के पुत्र विकास के साथ 28 मई 2019 को हुई थी।
विकास ने बताया कि शुक्रवार रात घरेलू बातों को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद रुचि कमरे में चली गई थी। इसके बाद रात में उसने पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

उधर, रुचि के बाबा भूरी ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग करते हुए ससुराली आरती को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर शुक्रवार को उसके पति, सास, ननद, नंदोई ने मारपीट की। जिसमें उसकी मौत हो गई।
आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि चार ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया गया हे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें