ऐलई गांव में सब्जी के बीज किट बांटतीं खागा विधायक कृष्णा पासवान। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। किचन गार्डेन बनाकर घर में हरी सब्जी तैयार करें। उद्यान विभाग 90 प्रतिशत अनुदान पर लोगों को सब्जी के बीज उपलब्ध करा रहा है। यह बात शुक्रवार को ऐलई गांव में किसानों को बीज किट वितरण करते हुए विधायक कृष्णा पासवान ने कही। साढ़े चार सौ लोगों ने बीज किट लिया।
विजयीपुर ब्लाक के ऐलई गांव में शुक्रवार को मिनी बीज वितरण का आयोजन किया गया। 200 रुपये के मिनी बीज किट को 20 रुपये में दिया गया।
योजना प्रभारी जयनेंद्र तिवारी ने कहा कि हर घर में सब्जी का इस्तेमाल रोज होता है। बाजार से सब्जी खरीदने में खर्च होने वाले रुपये को बचाया जा सकता है। इसके लिए लोग अपने घरों के एक किनारे में बीज की बुआई कर सकते हैं।
मिनी बीज किट में लौकी, करेला, टमाटर, मिर्च, बैगन, भिंडी समेत आठ प्रकार के सब्जियों के बीज हैं। जिला उद्यान अधिकारी रामसिह ने कहा कि जब किचेन गार्डेन बनाकर सब्जी की फसल तैयार करेंगे, तो उसमें रसायनिक खाद का उपयोग भी नहीं होगा।
किचन गार्डेन से तैयार की गई सब्जी खाने से बीमारी भी नहीं फैलेगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य हिमांशु त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी मौजूद रहे।