फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डामर टैंक को बैरीकेड करने के लिए लोहे के ढक्कन बनना शुरू

विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी कार्यालय में डामर टैंक के लिए तैयार हो रहा जाल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। लोक निर्माण विभाग के डामर टैंकों को बंद करने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए लोहे के ढक्कन बनाए जा रहे हैं। कार्यालय परिसर में लोहे के डामर टैंकों की लंबाई चौड़ाई के इंगल जोड़कर ढक्कन तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 12 नवंबर के अंक में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में स्थित डामर टैंकों में फंसकर दर्जनों बंदरों के मरने की खबर प्रकाशित की थी। इस पर आक्रोशित बजरंगियों ने लोनिवि कार्यालय का घेराव किया था।
इसके साथ ही मृत बंदरों का अंतिम संस्कार करने के बाद एक्सईएन अनिल कुमार से डामर टैंकों को बंद कराने का दबाव बनाया था। एक्सईएन ने जल्द से जल्द लोहे का जाल लगाकर टैंक बैरीकेड कराने का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन

सोमवार को लोहे के जाल का ढक्कन बनाने का काम शुरू हो गया। एक्सईएन ने बताया कि आठ से 10 दिन में सभी डामर टैंक लोहे के ढक्कन से बंद हो जाएंगे। जरूरत पर ढक्कन हटाकर डामर निकाला और भरा जाएगा।

12 दिसंबर को प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : FATEHPUR

13 दिसंबर को प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें