फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित, पांच नमूना लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कृषि विभाग ने शुक्रवार को अभियान चलाया। इसमें दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए। डीएपी के पांच नमूने लेकर जांच को भेजे गए। दुकानदारों को तय रेट पर ही खाद बेचने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने मलवां, चौडगरा में खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। मलवां के भारत खाद भंडार में खाद के गोदाम को देखा।
यहां पर डीएपी व यूरिया के स्टाक का ई-पॉस मशीन से मिलान कराया। रेवाड़ी में कृषक खाद भंडार व आदर्श ट्रेडर्स से डीएपी के एक-एक नमूना लिए।
चौडगरा में विजय फर्टिलाइजर्स से एक नमूना लिया। टीम का निरीक्षण देख चौडगरा के लिए कान्हा इंटरप्राइजेज का दुकानदार शटर बंद कर भाग गया। उप कृषि निदेशक ने उसका लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की है।
इसके बाद मौहार सहकारी समिति का निरीक्षण किया। वहीं जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह व नायब तहसीलदार घनेंद्र सिंह ने खजुहा, बकेवर और अमौली में खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। चौडगरा के आर्या खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित किया गया। अमौली और खजुहा से एक-एक डीएपी के नमूना लेकर जांच को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें