फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रिप, रेनगन और स्प्रिंकलर की मदद से बढ़ाएं पैदावार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव में सोमवार को बैठक हुई। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को ड्रिप, रेनगन और स्प्रिंकलर की मदद से कम पानी में ज्यादा सिंचाई करने का प्रशिक्षण दिया। जिला उद्यान अधिकारी रामसिंह यादव ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए विभाग में पंजीकरण कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

योजना प्रभारी जयनेंद्र तिवारी ने कहा कि रेनगन और स्प्रिंकलर से गेहूं, मटर, मिर्च व अन्य हरी सब्जी की फसलों में सिंचाई करने से पैदावार अधिक होगी। समतल जमीन के अलावा ऊपर-नीचे वाले खेतों में भी अच्छी पैदावार किसान ले सकते हैं।
जो किसान बागवानी में केला आदि की खेती करते हैं, वह ड्रिप से सिंचाई करेें। इससे पानी की बचत होगी। साथ ही एक से दूसरे पौधे के बीच की मिट्टी में पानी नहीं जाएगा, इससे खरपतवार भी नहीं होगा। किसानों को निराई-गुड़ाई भी कम करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

कार्य प्रभारी शब्बीर हुसैन ने कहा कि उद्यान विभाग से ड्रिप, स्प्रिंकलर, रेनगन लेने पर किसानों को 80 व 90 फीसदी का अनुदान मिलेगा। कृषि वैज्ञानिक डॉ.जगदीश किशोर ने फसलों में लगने वाले रोग व कीटों से बचाव के लिए विषय में जानकारी दी।
महिला वैज्ञानिक अलका कटियार ने फल एवं सब्जी को संरक्षित करने का तरीका बताया। इस मौके पर वैज्ञानिक डॉ. देवेंद्र स्वरूप, किसान वीरेंद्र कुमार, राहुल द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें