फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिना कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
राजा की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौक हजारीलाल फाटक में बुधवार सुबह किराना दुकानदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह घरेलू विवाद के चलते परेशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हजारी लाल फाटक निवासी दिनेश गुप्ता उर्फ राजा (46) की चौक चूड़ी गली के पास किराने की दुकान है। वह सुबह अकेले कमरे में था। परिवार के लोग घरेलू कामकाज में व्यस्त थे।
इस दौरान पंखे के हुक पर फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद पत्नी पहुंची तो वह चीख पड़ी। परिजनों ने फंदे से उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में पत्नी बोली कि ससुरालियों से पति का विवाद होता रहता था। इसलिए वह परेशान रहता था। वह अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गया है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

ट्रामा सेंटर में रोते बिलखते मृतक राजा के परिजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें