खागा। तहसील सभागार में बुधवार को हुसैनगंज व खागा विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ व सुपरवाइजरों की चार शिफ्टों में बैठक हुई। जिसमें सभी को ईवीएम और वीवी पैट को आपरेट करने का तरीका बताया गया। इसके साथ ही जिन बूथों में अब तक युवा मतदाता नहीं बनाए गए हैं, वहां तुरंत युवा मतदाता बनाए जाने को कहा गया है।
नायब तहसीलदार उमेश चंद्र ने बताया कि सभी बीएलओ व सुपरवाइजर बूथों की इमारत, पेयजल, शौचालय आदि सुविधाओं का भौतिक सत्यापन करे। इनकी फोटो समेत रिपोर्ट बनाकर दें।
जिन बूथों पर पुनरीक्षण अभियान के तहत एक भी युवा मतदाता नहीं बना हैं। वहां फिर से सर्वे करके कम से कम पांच युवा मतदाता बनाए जाएं।
बैठक में चुनाव पटल प्रभारी दिनेश सिंह, सरिता जायसवाल, मोहम्मद सलीम, गिरिजा देवी, रुद्रपाल सिंह, ज्योति सिंह, सरवर जहां, राजू तिवारी, सूरत सिंह, वेद प्रकाश, शिवप्रसाद सक्सेना आदि मौजूद रहे।