फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गंग गांव में शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रही बच्ची को लोडर ने टक्कर मार दी। घायल बच्ची को परिजन जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
हाजीपुर गंगा निवासी गया प्रसाद की बेटी मोहिनी (3) शुक्रवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी। वह खेलते हुए सड़क पर पहुंच गई, तभी तेज रफ्तार लोडर टक्कर मारकर निकल गया।
हादसे में बच्ची के सिर पर गहरी चोट लगी थी। प्रभारी निरीक्षक रणधीर बहादुर सिंह ने बताया परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।