फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक बाजार के सर्राफा कारोबारी ने पूर्व विधायक की बहू के जेवरात हड़पा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चौक बाजार के एक सराफा कारोबारी पर पुलिस ने धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कारोबारी के पिता व भाई को भी मामले में आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी गौतम नगर निवासी पूर्व विधायक अनिल सिंह गौतम के बेटे समर सिंह गौतम की पत्नी अलका सिंह ने चौक बाजार के अमन ज्वैलर्स और काशी ज्वैलर्स के मालिक अमन रस्तोगी के पास आभूषण गिरवीं रखकर ब्याज पर रुपये लिए थे।
आरोप है कि सात-आठ महीने से जेवरात वापस लेने और ब्याज की रकम देने के लिए वह चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अमन रस्तोगी टालमटोल कर रहा है। पहले अमन ने आभूषण कानपुर में सुरक्षित रखने की बात कही।
विज्ञापन

सात जून 2021 को वह आभूषण लेने के लिए अमन के पास गई। तो उसने गहनों की सूची मांगी। उसके बाद मोबाइल पर किसी से बात की। कुछ देर बाद अमन और उसका भाई लाला रस्तोगी, पिता रेवती रस्तोगी भी दुकान पर आ गए।
उन्होंने उसकी रसीद फाड़कर फेंक दी और दुकान से भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। करीब छह माह पहले भी धोखाधड़ी और जेवरात हड़पने का अलका सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें