फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे के करंट की चपेट में आने से सगे भाइयों की मौत

विज्ञापन
ओम प्रकाश की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। टेबल फैन में आ रहे करंट की चपेट में आकर रविवार को सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना के समय दोनों भाई कमरे में थे। काफी देर बाद परिजन पहुंचे तो दोनों भाइयों को जमीन पर पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव के मजरे सुमेरपुर निवासी किशन (55) और ओमप्रकाश (50) दोनों सगे भाई थे और एक ही मकान में रहते थे। रविवार को दोनों घर के बाहरी कमरे में बैठे थे। इस दौरान बड़ा भाई किशन टेबल फैन को उठाकर रखने लगा।
पंखे को छूते ही वह उसमें आ रहे करंट की चपेट में आ गया। बड़े भाई को करंट से तड़पता देख छोटा भाई ओमप्रकाश बचाने के लिए पहुंचा। वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे के समय परिजन घर के बाहर व दूसरे कमरों में थे।
विज्ञापन

काफी देर बाद ओमप्रकाश का पुत्र रंजीत कमरे पहुंचा तो पिता और चाचा को जमीन पर पड़ा देखा। रंजीत के शोर मचाने पर अन्य परिजन पहुंचे और दोनों को सीएचसी बिंदकी लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों का एक छोटा भाई राम प्रताप है। राम प्रताप दोनों भाई से अलग मकान में रहता है। मृतक किशन विवाहित थे, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं है।
दूसरे मृतक ओमप्रकाश के तीन बेटे विमलेश, रंजीत, आनंद और तीन बेटियां पूजा, आरती, प्रिया हैं। कोतवाल रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

जनता गांव के मजरे सुमेरपुर में रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR

किशन की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें