धाता थाना क्षेत्र के एक गांव का परिवार कस्बे में किराये पर रहता है। गृहस्वामिनी का आरोप है कि 18 जनवरी को पड़ोस के अवधेश, उसकी पत्नी किरन, सास, ससुर, साले टिल्लू और छोटू ने घर में हमला किया। उसे बंधक बनाकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव में जय श्रीराम बोलने पर तमंचा तानकर तीन लोगों ने दंपती की पिटाई कर दी। महिला के साथ छेड़खानी की। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि 19 फरवरी की शाम वह पति के साथ खेत से चारा लेकर लौट रही थी।
विज्ञापन
आरोप है कि रास्ते में पंचायत घर के सामने गांव के मान सिंह उर्फ नान यादव, राजकुमार, राजन यादव खड़े थे। उनसे पति ने जय श्री राम बोला। इस बात पर तीनों ने पति पर लात घूंसों और लाठी-डंडे से हमला किया। विरोध करने पर राजन ने उसके साथ अश्लील हरकत की।
उसे साड़ी खींचकर अर्धनग्न कर दिया। शोर मचाने पर राजन ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर गाली गलौज, छेड़खानी, एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
छेड़खानी, मारपीट में सात पर मुकदमा
धाता थाना क्षेत्र के एक गांव का परिवार कस्बे में किराये पर रहता है। गृहस्वामिनी का आरोप है कि 18 जनवरी को पड़ोस के अवधेश, उसकी पत्नी किरन, सास, ससुर, साले टिल्लू और छोटू ने घर में हमला किया। उसे बंधक बनाकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान अवधेश ने उसके साथ छेड़खानी की। प्रभारी निरीक्षक संजय तिवारी ने बताया कि सीओ के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।