फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों के लोन की वसूली का 10 लाख कर्मी ने हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। टीवीएस क्रेडिट सर्विस लिमिटेड फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी ने ग्राहकों से ऋण का लाखों रुपया वसूल कर हड़प लिया। कंपनी के मैनेजर ने मामले की जांच की। जांच में मामला सही पाए जाने पर आरोपी कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कानपुर माल रोड स्थित टीवीएस क्रेडिट सर्विस लिमिटेड वाहन फाइनेंस के विकास जायसवाल मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी वाहनों के लिए ऋण देती है।
कंपनी के कर्मचारी श्रीसंत द्विवेदी उर्फ अमन द्विवेदी निवासी सिंधाव ललौली फतेहपुर पथरकटा स्थित कंचन आटोमोबाइल स्थित कार्यालय में कलेक्शन अधिकारी के पद पर तैनात है।
आरोप है कि श्रीसंत ने पद का दुरुपयोग किया। चार ग्राहकों का मासिक और त्रैमासिक ट्रैक्टर की किस्तों का 10 लाख 45 हजार 220 रुपये वसूली की। पैसा वसूलने के बाद कंपनी के बैंक खाते में जमा नहीं किए।
विज्ञापन

रुपयों को हड़प लिया। ग्राहकों की शिकायत आने पर जांच की गई। रुपये हड़पने का खुलासा हुआ। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें