फतेहपुर। गड़बड़ी करने के बाद भी अफसर अपनी सीट पर कैसे जमे हैं, इसका उदाहरण नगर पंचायत बहुआ के ईओ हैं। इनके खिलाफ हुई जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद जब डीएम ने कार्रवाई की संस्तुति शासन में की।
तो नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने भी आगे बढ़ा दिया। ईओ बहुआ के तबादले के निर्देश नगर विकास मंत्री ने अक्तूबर 2021 में दिए थे। इसके बाद ईओ बहुआ का अलीगढ़ की जलाली नगर पंचायत में तबादला कर दिया गया।
इसके बाद भी वह अभी भी अपने पद पर जमा हैं। सदर विधायक ने जब इस बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि मंत्री जी के आदेश वाली फाइल ही कहीं गुम हो गई है।
नगर पंचायत बहुआ में तैनात ईओ राजकुमार और जेई ग्रामीण अभियंत्रण विभाग गोविंद प्रसाद ने मिलीभगत करके शास्त्रीनगर की बरातशाला का टेंडर ऐसे ठेकेदार को दे दिया, जो मानकों पर खरी ही नहीं थी। ठेकेदार के पास हैसियत प्रमाणपत्र नहीं था। इसके अलावा टेंडर प्रक्रिया में कहीं भी नगर पंचायत अध्यक्ष की स्वीकृति ली गई थी।
इस धांधली की शिकायत सदर विधायक विक्रम सिंह ने 13 जनवरी 2021 को डीएम से की तो उन्होंने तत्कालीन एसडीएम सदर प्रमोद झा के नेतृत्व तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी। कमेटी जांच में आरोप सही पाए गए और जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने ईओ और जेई के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन में कर दी।
प्रमुख सचिव नगर विकास ने भी ईओ और जेई के खिलाफ अपनी रिपोर्ट लगाकर फाइल नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन के पास भेज दी। नगर विकास मंत्री की ओर से अक्तूबर 2021 को ईओ के तबादले का आदेश अपने हस्ताक्षर कर दिए। ईओ का तबादला अलीगढ़ की जलाली नगर पंचायत हुआ था।
सदर विधायक विक्रम सिंह ने बताया कि मंत्री जी का आदेश उनके कार्यालय से तो चला लेकिन जिले तक नहीं पहुंचा। पता करने पर जानकारी हुई कि फाइल कहीं गुम हो गई हैं। विधायक ने बताया कि यह वास्तव में बड़ी बात है कि एक दोष सिद्ध अधिकारी आज भी अपनी सीट पर जमा हुआ है। उसे अभी तक हटाया नहीं गया है। वह इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष ले जाएंगे। सीएम से मिलने के लिए समय मांगा गया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से कराया गया था आदेश
सदर विधायक विक्रम सिंह ने बताया कि उन्होंने ईओ और जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से आदेश कराया था। अपर मुख्य सचिव सीएम एसपी गोयल ने कार्रवाई के आदेश भी दिए थे। ऐसे अफसरों पर हरहाल में कार्रवाई कराई जाएगी।
5 दिसंबर को प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : FATEHPUR
4 दिसंबर को प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : FATEHPUR