फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र व बहू घायल

विज्ञापन
घायल का इलाज करते चिकित्साकर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
रक्षपालपुर। शादी में शामिल होने जा रहे पिता-पुत्र और बहू सड़क हादसे में घायल हो गए। उनकी बाइक पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। घायलों को सीएचसी खखरेरू से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार (25) अपनी पत्नी सुशीला (22) व पिता विनोद (55) के साथ बाइक से एक शादी में शामिल होने के लिए भड़ेहरी गांव थाना सैनी जिला कौशांबी जा रहा था।
रक्षपालपुर-महेवा मार्ग पर भदौहा मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे महेंद्र समेत तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर खखरेरू राजकिशोर ने घायलों को सीएचसी खखरेरू भेजा। जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को जिला अस्पताल भेजा दिया गया। पुलिस को मौके से हेलमेट नहीं मिला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें