फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बीज देकर सब्जी तैयार करने की दी सलाह

विज्ञापन
उद्यान विभाग के कंपनी बाग में किसानों को सब्जी के बीज देते सदर विधायक विक्रम सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। रोज बाजार से सब्जी खरीदने में होने वाले खर्च को बचाने के लिए किसान किचन गार्डन तैयार करें। इसके लिए उद्यान विभाग के कंपनी बाग में बीज किट बांटी गई और उसे घर के आसपास पड़ी जमीन में तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

विधायक विक्रम सिंह ने किसानों को सब्जी के मिनी बीज किट बांटे। इसमें तेलियानी, मलवां ब्लाक के किसानों को बीज दिया गया। मिनी बीज किट में तरोई, प्याज, लौकी, नेनुआ, कद्दू, मिर्च समेत आठ प्रकार की सब्जियों के बीज हैं।
विधायक ने कहा कि जब घरेलू उपयोग के लिए सब्जी किसान घर में ही तैयार कर लेगा तो खर्च कम होंगे और खुशहाली आएगी। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी रामसिंह, शब्बीर हुसैन, धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें