फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क कोचिंग के लिए 27 को होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। इंजीनियर और डाक्टरी की मुफ्त कोचिंग पढ़ने के लिए अभ्यर्थियों की चयन परीक्षा 27 दिसंबर को होगी। 200 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा बाईज्यूस और आकाश संस्था कराएगी।
विज्ञापन

नीति आयोग प्रदेश के सभी आठ आकांक्षी जिले के कक्षा 11 और 12 में पढ़ने वाले 50 मेधावी छात्र-छात्राओं को मुफ्त कोचिंग पढ़ने की व्यवस्था लागू कर रहा है। कोचिंग पढ़ाने के लिए आकाश और बाईज्यूस से अनुबंध है। इस योजना का लाभ केवल राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को मिलना है।
मेधावियों के चयन के लिए डीआईओएस ने सभी स्कूलों से कक्षा 11 और 12 के टॉपरों की सूची मंगाकर 200 अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर नीति आयोग को भेजी थी।
सूची में शामिल मेधावियों में 50 का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा के लिए नीति आयोग ने 27 दिसंबर की तिथि तय कर दी। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं आदि की व्यवस्था बाईज्यूस करेगा।
विज्ञापन

परीक्षा की निगरानी भी बाईज्यूस के प्रतिनिधि करेंगे। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जरूरत पड़ने पर बाईज्यूस के प्रतिनिधि केंद्र के शिक्षकों का भी सहयोग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें