फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों से डीजल चुराने वाले गैंग का एक सदस्य हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ट्रकों से डीजल चुराने वाले गिरोह का एक सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ा है। बाकी सदस्य मौके से भाग निकले। पुलिस ने चोरों के वाहन से डीजल भरे गैलन बरामद किए हैं। चोरों की कार भी पुलिस ने कब्जे में ली है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर गांव निवासी मलखान सिंह का ट्रक हाईवे पर खड़ा था। शुक्रवार रात करीब तीन बजे क्वालिस कार से कुछ चोर पहुंचे। वह लोग ट्रक का डीजल चुराकर भागने लगे। इस बीच चालक की नींद खुुल गई।
उसके शोर मचाने पर हड़बड़ी में चोर गाड़ी लेकर भागे, तो एक ट्रक से उनकी कार बिड़ गई। चालक ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो अंदर एक चोर का पैर फंसा हुआ था।
विज्ञापन

बाकी उसके साथी भाग निकले थे। पुलिस को कार से 11 गैलन मिले। जिसमें चार गैलन चोरी के डीजल से भरे थे। दो पाइप, एक डंडा भी मिला। डीजल चोरों के पकड़े जाने की सूचना पर ट्रक मालिक विपिन पटेल निवासी पक्का तालाब, मोहम्मद मोमीन निवासी ज्वालागंज, गड़रियनपुरवा निवासी शकील बाडी वाले पहुंचे।
उन लोगों ने ट्रकों से पहले डीजल चोरी होने की शिकायत की। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि घायल चोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उससे पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें