फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या पर जताया रोष

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते विहिप कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। विहिप ने कर्नाटक के शिमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या पर रोष जताया है। गुरुवार को विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम अपूर्वा दुबे को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या को लेकर रोष जताया गया है। कहा गया है कि एक समुदाय विशेष के लोग अब तक अनगिनत बजरंग दल कार्यकर्ताओं की हत्या कर चुके हैं। इससे अब हिंदू युवाओं में सहनशक्ति खत्म हो रही है।
अगर इन पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो युवा हिंदू और हिंदुत्व की रक्षा के लिए सड़क पर आने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत पुरवार, अंकित शुक्ला, मोनू सोनी, राहुल अग्निहोत्री, रुद्र कश्यप, हिमांशु मिश्रा, सुमित सोनी, पंकज कसेरा, जीतू हयारण, लोकेश कुमार, संजीव अग्रवाल, मिंटू सोनी, प्रिंस गुप्ता, अमित शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें