फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर 60 हजार नगदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में मसवानी मोहल्ले में खिड़की तोड़कर चोरों ने करीब तीन लाख के जेवर और 60 हजार रुपये नकद पार कर दिए। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मसवानी मोहल्ला निवासी अशोक कुमार वर्मा 18 फरवरी को परिवार संग अपनी ससुराल यमुना नगर हरियाणा गए थे। 23 फरवरी को घर लौटकर आए तो देखा कि उनके घर की खिड़की टूटी हुई और अंदर जाने वाली गैलरी का दरवाजा अंदर से बंद है।
वह सीढ़ी के सहारे घर के अंदर पहुंचे। तो अंदर कमरों के ताले टूटे पड़े थे। अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर करीब तीन लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 60 हजार रुपये नकद चुरा ले गए हैं। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें