फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी गांव की महिला के घर से युवक का शव मिला

विज्ञापन
विजय पांडेय की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हुसैनगंज। घर से दवाएं लेने के लिए निकले एक युवक का शव पड़ोसी गांव की महिला के घर से मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जता पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गोपालपुर खोरहट गांव निवासी विजय पांडेय (42) जड़ी बूटियों से आयुर्वेदिक दवाएं बनाकर बेचता था। वह छह दिसंबर की सुबह घर से जड़ी-बूटियां खरीदने के लिए घर से निकला था।
जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। सात दिसंबर की सुबह पड़ोसी गांव की महिला ने विजय पांडेय की ठंड लगने से मौत होने की खबर उसके परिजनों को दी थी।
शव महिला के घर में होने का पता लगने पर मृतक का भाई लक्ष्मी शंकर और अन्य परिजन महिला के घर पहुंचे। भाई ने आरोप लगाया कि विजय की तबियत बिगड़ी थी तो महिला को उसका इलाज कराने के लिए जानकारी परिजनों को देनी चाहिए थी लेकिन उसने नहीं दी। ऐसे में उसकी हत्या की आशंका है।
विज्ञापन

वह महिला के घर कैसे और क्यों पहुंचा यह समझ में नहीं आ रहा है। महिला और मृतक का एक घर रायबरेली में होना बताया जा रहा है। उसी संपर्क से विजय पांडेय का महिला के घर आना जाना था। कार्यवाहक थानाध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि परिजनों के हत्या की आशंका जताने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

स्पष्ट नहीं हो सका मौत का कारण, बिसरा सुरक्षित
गोपालपुर खोरहट गांव निवासी विजय पांडेय की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हो सका। ऐसे में डॉक्टरों ने उसका बिसरा सुरक्षित किया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें