फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयाह शाह सीट पर दलित मतदाता होगा निर्णायक

विज्ञापन
अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। मौरंग खदानों के लिए चर्चाओं में रहने वाली अयाह शाह विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प होगा। इस सीट पर दलित मतदाता निर्णायक की भूमिका में होगा।
विज्ञापन

इस बार चुनावी अखाड़े में भाजपा से वैश्य बिरादरी के विधायक विकास गुप्ता, सपा से राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद, बसपा से चंदन पाल और कांग्रेस से हेमलता पटेल प्रत्याशी हैं। पार्टी और स्वजातीय वोटों के साथ दलित वोट हासिल करने वाला ही विधायक बनेगा।
भाजपा प्रत्याशी 2017 से इस सीट से विधायक बने थे। उनके पिता राधेश्याम गुप्ता सदर सीट से तीन बार विधायक रहते हुए कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
सपा प्रत्याशी बांदा जिले की तिंदवारी विधानसभा सीट से चार बार विधायक, दो बार कैबिनेट मंत्री, एक बार फतेहपुर से सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में वह राज्यसभा सांसद और सपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता पटेल गुलाबी गैंग की कमांडर के साथ सुजानपुर ग्राम पंचायत की प्रधान हैं। बसपा प्रत्याशी पूर्व प्रधान चंदन पाल पर दांव लगाया है।
जो पुरबुजुर्ग ग्राम पंचायत से लगातार तीन बार प्रधान रह चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के विकास गुप्ता ने सपा के पूर्व मंत्री अयोध्या पाल को पराजित किया था।
मतदाताओं की चुप्पी बढ़ा रही सभी की धड़कन
शुरुआत में तो महंगाई, विकास, बेरोजगारी के मुद्दे खूब चर्चाओं में रहे, लेकिन ज्यों-ज्यों चुनावी रथ आगे बढ़ रहा है, यह सभी मुद्दे गुम हो रहे हैं। खास बात तो यह है कि मतदाता खामोश है। वह अपने तरीके से सियासी हवा का रुख भांप रहा हैं।
चुनावी सवाल पर कहते हैं कि चुनाव का माहौल देखकर फैसला लेंगे। सरकी गांव निवासी पंकज सिंह कहते हैं कि इस बार यहां कोई मुद्दा नहीं है और न ही कोई चुनावी चर्चा हो रही। सरकंडी के मुन्ना सिंह, अर्जुन सिंह का कहना है कि अभी तक किसी भी प्रत्याशी को वोट करने का निर्णय नहीं लिया।
पड़ोसी सीटों पर कांटे की टक्कर
अयाह शाह विधानसभा के दक्षिण यमुना नदी है। पश्चिम जहानाबाद, पश्चिमोत्तर में फतेहपुर सदर और पूर्व में खागा सीट है। इन सभी सीटों पर चारों दलों के प्रत्याशी पूरी तरह से मैदान में डटे हैं।
मतदाता ब्योरा
पुरुष -148603
महिला -125411
किन्नर - 09
कुल मतदाता - 274023
राजनीतिक दलों के अनुसार वोट का गणित
क्षत्रिय - 27000
ब्राम्हण - 25000
मुस्लिम - 28000
यादव - 23000
निषाद - 31000
पासवान - 22000
रैदास - 28000
पाल - 12000
वैश्य - 12000
2017 में मिले वोट
विकास गुप्ता - भाजपा -81203
अयोध्या पाल - सपा - 29238
रामबहादुर सिंह - बसपा - 27365
यह हैं प्रमुख मुद्दे
- जीर्ण शीर्ण गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग।
- रामनगर कौंहन यमुना घाट पर अधबना पुल।
- औगासी यमुना घाट का अधबना पुल।

सपा प्रत्याशी राज्य सभा सांसद विशंभर निषाद। संवाद- फोटो : FATEHPUR

बसपा प्रत्याशी चंदन पाल। संवाद- फोटो : FATEHPUR

कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता पटेल। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें