फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और उसके परिवार को एक रिश्तेदार ने जान से मारने की धमकी दी है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
किशनपुर थाने के रारी गांव निवासी रमेश यादव कॉलेज में कर्मचारी हैं। वह परिवार के साथ सिधांव में रहते हैं। उन्होंने बताया कि रामखेलावन यादव निवासी डडियार कोर्राकनक दूर का रिश्तेदार है।
उनके एक रिश्तेदार का विवाद है। इसी की खुन्नस में रामखेलावन बुधवार को उनके घर आया और पत्नी व बच्चों के अपहरण की धमकी दी। रात में ड्यूटी आते-जाते समय दुर्घटना कराकर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।