फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों में मारपीट से अफरा-तफरी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
लंका रोड में मारपीट के दौरान लगी भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। दुकान के सामने वाहन खड़ा करने और सामान रखने को लेकर दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। जिसमें दोनों दुकानदारों ने एक-दूसरे की दुकानों में घुसकर मारपीट की।
विज्ञापन

इससे बाजार के लोगों की भीड़ लग गई। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मामला शांत हो चुका था। मामला दो वर्ग के बीच होने की वजह से तनाव का माहौल है। पुलिस उपद्रवियों को वायरल वीडियो से चिह्नित करने में जुटी है।
कस्बे के मोहल्ला लंका रोड में सुरेश और जुनैद की फर्नीचर और कोयले की दुकान है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी व्यवसायिक खुन्नस है। मंगलवार शाम जुनैद की वैन दुकान के बाहर खड़ी थी। सुरेश का आरोप है कि उसकी दुकान की तरफ कोयला का ढेर जुनैद ने लगा दिया।
विज्ञापन

उसने दुकान के सामने कोयला रखने का विरोध किया। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। जुनैद ने बताया कि व्यवसायिक खुन्नस के चलते सुरेश पक्ष ने विवाद किया है।
दोनों पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। इस दौरान बाजार में आधे घंटे तक अफरा तफरी मची रही। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें