फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स के आवास का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नर्स के आवास का ताला तोड़कर सोमवार रात चोरों ने तीन लाख के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद चुरा लिए। कालोनी में रहने वाले पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर मंगलवार सुबह नर्स को सूचना दी।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी ममता यादव सीएचसी हुसैनगंज में बतौर स्टाफ नर्स के पद पर तैनात है। वह सीएचसी से करीब एक किलोमीटर दूर सरकारी आवास में रहती हैं।
वह 13 फरवरी की शाम आवास में ताला लगाकर गांव चली गई थी। नर्स ने बताया कि सुबह कालोनी में रहने वाले पड़ोसियों ने आवास का ताला टूटा होने की सूचना दी। वह गांव से आवास पहुंची।
विज्ञापन

आवास में सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर करीब तीन लाख के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए थे। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें