हरिश्चंद्र की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के बुधौली मोड़ के पास रविवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। उसके साथी को मामूली चोट आई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
तहबलपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र (52) गांव के जय सिंह (50) के साथ बाइक से सुबह 11 बजे तखत बनवाने का समान लेने जोनिहां गया था। घर लौटते समय बुधौली मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक सवार खंती में जा गिरे। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी बिंदकी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हरिश्चंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी जय सिंह को मामूली चोट आईं।
मृतक हरिश्चंद्र बाइक चला रहा था और हेलमेट नहीं लगाए था। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी रन्नो, पुत्र मोनू ,रोहित, नागेंद्र का हाल बेहाल हो गया। थाना प्रभारी केशव वर्मा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सड़क हादसे में चार घायल
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गांव निवासी मुखराम पांडेय अपने पुत्र विनोद पांडेय (38) व पौत्र विनोद कुमार (15) के साथ बाइक से दवा लेने जा रहे थे। बाइक सवार लोग गुनीर गांव के पास हाईवे पर पहुंचे।
इस दौरान तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों खंती में जा गिरे और घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। उधर, खागा कोतवाली क्षेत्र संवत गांव शैलेंद्र कुमार बाइक से ससुराल आ रहा था। स्टेट बैंक के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। शैलेंद्र हेलमेट नहीं लगाए था।