फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार डिवाइडर से टकराए, एक की मौत

विज्ञापन
रंजीत की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। बाइक से सुजरही जा रहे दो युवक पूर्वी बाईपास पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के राजपूत नगर निवासी रंजीत (25) पुणे में वेल्डिंग का काम करता था। वह कुछ महीने पहले घर आया था। 26 जनवरी की सुबह वह अपने दोस्त गोलू (23) के साथ बाइक से सुजरही जा रहा था।
सुजरही में उसे किसी के घर में खिड़की की वेल्डिंग करनी थी। इसलिए उसने गाड़ी पर वेल्डिंग करने के उपकरण भी रखे थे। बाइक रंजीत चला रहा था। पूर्वी बाईपास पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में रंजीत दूर जाकर गिरा और उसके सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख लोग जमा हो गए और पुलिस को फोन किया। पुलिस ने शव को मोर्चुरी भेज दिया, जबकि गोलू के परिजन उसे नजदीक के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए।

घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें